हरिद्वार, दिसम्बर 18 -- जिला और मेला अस्पताल में डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों की कमी पर महानगर व्यापार मंडल ने गुरुवार को कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने डीएम मयूर दीक्षित को ज्ञापन सौंप अतिरिक्त डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती के साथ स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाने की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि दोनों अस्पताल हरिद्वार के प्रमुख सरकारी स्वास्थ्य केंद्र है, जहां रोज बड़ी संख्या में मरीज आते हैं। लेकिन, डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारियों की कमी के चलते मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। कई विभागों में डॉक्टर या तो छुट्टी पर रहते हैं या मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण सबको समुचित उपचार नहीं मिल पाता। उन्होंने बताया कि हाल ही में सर्जन छुट्टी पर गए तो पूरे दिन ओपीडी ठप रही। ऐसे मामलों में जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए...