बिहारशरीफ, मार्च 16 -- सरकारी अस्पतालों में खराब पड़े उपकरणों को तत्काल मरम्मत कराएं डीपीएम : डीएम पर्व-त्योहार में प्रतिनियुक्ति पर तैनात रहें अधिकारी वरना होगी सख्त कार्रवाई डीएम ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ की बैठक, कहा-लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त जिले के अस्पतालों की नित्य-दिन मॉनिटरिंग करने का डीएम ने डीपीएम को दिया आदेश फोटो : डीएम मीटिंग कलेक्ट्रेट : बिहारशरीफ कलेक्ट्रेट में सोमवार को प्रखंड से लेकर जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम कुंदन कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम कुंदन कुमार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में सोमवार को प्रखंड से लेकर जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक की। सदर अस्पताल समेत जिले के सभी अस्पतालों में खराब पड़े उपकरणों को तत्काल मरम्मत कराकर चालू कराने का डीपीएम ...