मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 14 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जीविका दीदी सरकारी अस्पतालों में कपड़े की सफाई और आपूर्ति करेंगी। ऑपरेशन थिएटर के कपड़े की धुलाई, स्टरलाइजेशन और इसकी आपूर्ति का काम भी जीविका दीदी ही संभालेंगी। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच को दो करोड़, दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल, लहेरियासराय और राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बेतिया को एक-एक करोड़ रुपये आवंटित किये हैं। इसे लेकर सरकार के अपर सचिव शंभू शरण ने आदेश जारी किया है। कपड़ों की धुलाई के लिए जीविका को प्रतिकिलो 30 रुपये की दर से राशि दी जाएगी। हर साल इसमें पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। राज्य के सभी जिला अस्पतालों, अनुमंडलीय अस्पतालों एवं चिकित्सा महाविद्यालय अस्पतालों में इंडोर मरीजों के वस्त्रों की धुलाई जीविका के माध्यम से किये जाने का निर्णय लिया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.