जौनपुर, अप्रैल 2 -- जौनपुर, संवाददाता। महिलाओं और किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए सीएचसी और पीएचसी पर विशेष टीकाकरण अभियान बुधवार से शुरू किया गया। तीन महीने तक टीकाकरण किया जाएगा। यह टीका महीलाओं को गर्भाशय कैंसर से बचाएगा। 14 से 15 वर्ष तक की किशोरियों को प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाना है। यह टीका सरकारी अस्पतालों में मुफ्त लगाया जा रहा है। जबकि निजी संस्थानों में यह टीका महंगा पड़ेगा।हिसं मछलीशहर के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ ने किया। इस दौरान पांच किशोरियों को वैक्सीन लगाई गई और उन्हें प्रमाण पत्र दिया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने इस मौके पर उपस्थित लोगों से अपील की कि अपने परिवार की किशोरियों को वैक्सीन का डोज अवश्य दिलवाएं, जिससे भविष्य ...