अलीगढ़, मार्च 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। रसोई गैस की आपूर्ति प्रभावित होने का असर अब सरकारी अस्पतालों तक पहुंचने लगा है। स्थिति यह है कि मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए भोजन बनाने वाले ठेकेदारों को कॉमर्शियल सिलेंडर समय पर नहीं मिल पा रहे हैं। मजबूरी में उन्हें दोगुनी कीमत देकर ब्लैक में सिलेंडर खरीदने पड़ रहे हैं। मलखान सिंह जिला अस्पताल, दीनदयाल अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब 350 मरीजों और तीमारदारों के लिए भोजन तैयार किया जाता है। इन अस्पतालों में भोजन व्यवस्था का ठेका दो कार्यदायी संस्थाओं को दिया गया है, जो अस्पताल परिसर में ही रसोई संचालित करती हैं। संस्थाओं के प्रतिनिधियों के अनुसार तीनों अस्पतालों में औसतन हर माह सात से आठ कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की खपत होती है। लेकिन पिछले कुछ समय से गैस एजेंसियों से नियमित आ...