हरदोई, जनवरी 7 -- हरदोई। उप्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा. बबीता सिंह चौहान को मेडिकल कालेज का गेट रात में बन्द होने एवं मरीजों को उपचार न मिलने की शिकायत मिली। इस पर अध्यक्ष ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिये कि मेडिकल कालेज एवं अन्य सरकारी अस्पतालों के रात्रि में भी गेट बन्द नहीं किये जायें। सुरक्षा की दृष्टि से संबंधित चिकित्सा अधिकारी 24 घंट के लिए गार्ड की व्यवस्था करायी जाये। बुधवार को आयोग कीअध्यक्ष की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्ट्रेट में महिला कल्याण, बाल विकास व पुष्टाहार, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, अल्पसंख्यक, उद्योग, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, पंचायती राज, कौशल विकास, परिवहन, मातृ शिशु एवं पारिवार कल्याण विभाग में चल रही महिलाओं से संबंधि...