सासाराम, मई 12 -- सासाराम,एक संवाददाता। सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने आए लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके, इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिशा निर्देश जारी किया गया है। कहा गया है कि अस्पतालों में कार्य कर रहे सभी कर्मियों की जानकारी अस्पताल के सूचना बोर्ड पर लगानी होगी। ताकि किसी भी मरीज को इलाज से संबंधित परेशानी होने पर संबंधित स्वास्थ्य कर्मी से बात कर उनसे आसानी से मिल सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...