गोरखपुर, दिसम्बर 12 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद जिले के सरकारी अस्पतालों में दवाओं की आपूर्ति के लिए पिपराइच में बने बफर गोदाम से दवाओं का वितरण किया जाना शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार पिपराइच से करीब दो किमी दूर सोनबरसा रोड के किनारे करीब पांच एकड़ जमीन में दवा का बफर गोदाम बनाया गया है। दो फर्मासिस्ट नियुक्त किए गए हैं। दवा लेने आए कर्मचारियों, फर्मासिस्ट आदि ने बताया कि यह वितरण केंद्र जिले के छोर पर बना हुआ है। जिससे बड़हलगंज,गोला बांसगांव जैसे दूर दराज के अस्पतालों पर दवा आपूर्ति में परेशानी होगी। नाम न छापने के शर्त पर दवा वितरण करने वाले फर्मासिस्ट आदि ने बताया कि सड़क के अभाव में इसका उद्घाटन तो नहीं हुआ। लेकिन अघोषित रूप से दवा का वितरण शुरू कर दिया गया है। जो जनपद भर के सरकारी अस्पताल यहां से दवा का उठान शुरू कर दिये ...