हापुड़, अक्टूबर 4 -- थाना क्षेत्र के बुलंदशहर रोड़ स्थित गांव इंमटोरी के पास एक खंडहरनुमा परिसर में सरकारी अनुदान वाले यूरिया को मशीन से पीसकर पावडर बनाए जाने का मामले में कृषि विभाग के जिला अधिकारी के निर्देश पर थाना हाफिजपुर पुलिस ने एक नामजद समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। शनिवार की शाम कृषि विभाग की टीम ने छापा मारकर मौके से 184 बोरे यूरिया, यूरिया पीसने की मशीन और एक टाटा 407 वाहन बरामद किया है। यह भी पढ़ें- फर्जिलाइजर्स फैक्ट्री मालिक की पुलिस को तलाश, होगी गिरफ्तारकृषि विभाग द्वारा छापा कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार को सूचना मिली थी कि बुलंदशहर रोड स्थित एक परिसर में अनुदानित नीम कोटेड यूरिया का अवैध रूप से इस्तेमाल किया जा रहा है। सूचना पर जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश के नेतृत्व में वर...