लखीमपुरखीरी, मार्च 30 -- थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम सरकारगढ़ निवासी एक युवक के अचानक लापता हो जाने से परिजन परेशान हो गए थे, लेकिन बाद में युवक के लखनऊ में होने की जानकारी मिलने पर परिवार ने राहत की सांस ली। बताया जाता है कि ईसरान खां पुत्र हारून खां शनिवार दोपहर अचानक घर से कहीं चला गया था और देर शाम तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसी बीच युवक ने स्वयं फोन कर बताया कि वह अपनी मर्जी से घर से पैदल निकला था। वह रोशननगर रोड होते हुए बाबरपुर तक पहुंचा, जहां से ई-रिक्शा लेकर गोला रेलवे स्टेशन आया और शाम करीब 6 बजे की ट्रेन से लखनऊ चला गया। युवक ने बताया कि वह पूरी रात लखनऊ में घूमता रहा और सुबह घर की याद आने पर परिजनों को फोन कर अपनी जानकारी दी। परिजनों ने युवक के सकुशल ...