फतेहपुर, मार्च 7 -- बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के छोटेलाल पुर गांव में होली के दिन हुए बवाल में पुलिस की ओर से की जा रही कार्रवाई पर ग्रामीण आरोप लगा रहे हैं। आरोप है कि पुलिस ने पहले ज्यादती की चौकी के अंदर गांव के एक किशोर को पीटा। इसके बाद उसके परिजनों को बंधक बना लिया। इसके बाद बवाल भड़का। घटना वाले दिन के दो और वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया में वायरल हुए हैं। जिसमें चौकी के अंदर एक किशोर जमीन पर बेसुध पड़ा दिख रहा है। दूसरे एक व्यक्ति को पुलिस चौकी के अंदर घसीटते हुए ले जा रही है। एक वीडियो में पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हो रही है। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के छोटे लालपुर गांव में बुधवार को होली के दिन भारी बवाल हो गया। ग्रामीण और पुलिस कर्मी आमने सामने आ गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.