फतेहपुर, जनवरी 28 -- फतेहपुर। असोथर ब्लाक के ग्राम पंचायत सरकंडी में प्रधानमंत्री आवास योजना में करीब 55 लाख रुपये मनरेगा मजदूरी घोटाला में पुलिस ने बुधवार को खजुहा बीडीओ विश्वनाथ पाल को उनके दफ्तर से गिरफ्तार किया है। केस की जांच में प्रकाश में आए बीडीओ को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज गया है। बता दें कि ग्राम पंचायत सरकंडी में ग्राम प्रधान समेत अधिकारियों पर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को मिलने वाली मनरेगा मजदूरी को हड़पने की शिकायत हुई थी। जिला स्तरीय जांच में करीब 55 लाख रुपये मनरेगा मजदूरी लाभार्थियों के खातों से इतर दूसरों के खातों में हस्तांतरण किए जाने का मामला सामने आया था। दो सितंबर 2025 को बीडीओ असोथर राहुल मिश्रा ने अवर अभियंता, ग्राम विकास अधिकारियों समेत 10 कर्मचारियों के ख...