सिमडेगा, दिसम्बर 29 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड के सरंगापानी में आयोजित पूस जतरा में स्थानीय कला संस्कृति और मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन किया गयाl संस्कृतिक कार्यक्रम का आरंभ लोक गायक जगदीश बड़ाईक की भक्ति वंदना से की गई। जिसने दर्शकों का मन मोहा। इसके बाद गायिका सोनी कुमारी तेजस्वीनी देवी, गायक चन्दन दास, लक्ष्मण सिंह ने एक से बढ़कर एक गीत पेश कर लोगों को मुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अशोक इंदवार ने कहा की जतरा मेला गांव में सामाजिक सद्भाव और एकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा की गाँव की कला और संस्कृति समाज और देश की आत्मा होती है। आयोजन समिति के अध्यक्ष सिकेंद्र प्रधान, रामब्रित सिंह, बलराम सिंह, संजय सिंह, रामकिसुन सिंह, अनिल कुमार नायक, सचिव महिपाल लोहरा, मनोज सिंह, खिरोधर सिंह, लक्ष्मी नारायण सि...