रामगढ़, जनवरी 23 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। सयाल में राणा मेडिको प्रतिष्ठान का उद्घाटन शुक्रवार को पूर्व सांसद सह एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेंद्र कुमार ने फीता काटकर किया। इसके प्रोपराइटर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि यहां सभी प्रकार दवाएं और मेडिकल से जुड़े समान मिलेंगे। मौके पर ओमप्रकाश सिंह, अर्जुन सिंह, संजय शर्मा, रमेश राय, रवींद्र कुमार, शिवनारायण सिंह, अंशु राज आर्यन, मंशु राज आर्यन सहित अन्य मौजूद थे। इस अवसर पर रमेंद्र कुमार ने कहा कि आज के बाजारीकरण के दौर में अच्छी गुणवत्ता की दवाएं जरूरी है। ऐसे में इस प्रतिष्ठान की उपयोगिता कोयलांचल में बढ़ जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.