पटना, जुलाई 24 -- प्रदेश भाजपा प्रवक्ता सुरेश रूंगटा ने कहा है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने 100 दिनों में बिहार की राजनीति और प्रशासन में सकारात्मक बदलाव के साथ-साथ सुशासन, विकास, कानून व्यवस्था और जनहित के मुद्दों पर अपनी स्पष्ट प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। शुक्रवार को जारी बयान में भाजपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रशासन को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और जनोन्मुख बनाने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण पहल की है। विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में गति लाने, आधारभूत संरचना को मजबूत करने, निवेश को प्रोत्साहन और उद्योग को बढ़ावा देकर रोजगार के नए अवसर बढ़ाने का काम किया गया है। राज्य के गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के लोगों के कल्याण को प्राथमिकता देने का काम हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...