नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद पहली बार प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य के 4 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इन वरीय अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गयी है। शैलेन्द्र कुमार को लखीसराय का डीएम बनाया गया है तो लंबे समय से लोकभवन(राजभवन) में सेवा दे रहे रॉबर्ट एल चोंग्थू को वहां से हटाकर दूसरी जिम्मेदारी में भेज दिया गया है। इनके अलावे मोहम्मद सोहैल, और गोपाल मीणा का भी ट्रांसफर हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 1997 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रॉबर्ट एल. चोंग्थू, जो अभी तक राज्यपाल के प्रधान सचिव के रूप में काम कर रहे थे, अब उन्हें अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। वे अगले आदेश तक इस पद पर काम करते रहेंगे। इसके साथ, 2007 बैच के ही आईएएस अधिकारी गोपाल मीणा को राज...