हिन्दुस्तान ब्यूरो, मई 10 -- Bihar IAS Transfer: बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने रविवार को बडे़ स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 12 वरीय अधिकारियों का एक साथ तबादला क दिया गया। कई विभागों के सचिव, प्रधान सचिव या अपर मुख्य सचिव बदले गए हैं। आनंद किशोर को वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। एचआर श्रीनिवास को समाज कल्याण विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। वहीं, IAS संतोष कुमार मल्ल को आपदा प्रबंधन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। लोकेश कुमार सिंह पर्यटन विभाग के सचिव बने हैं। उनको मुख्यमंत्री सचिवालय और विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार मिला है। आईएएस कुंदन कुमार को बिहार भवन नई दिल्ली के स्थानिक आयुक्त पद से मुक्त कर दिया गया है। कुमार...