भागलपुर, सितम्बर 17 -- भागलपुर/मुंगेर, हिन्दुस्तान टीम। केंद्रीय कृषि व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बिहार में बाढ़ के स्थायी समाधान के लिए सम्राट चौधरी की सरकार को केंद्र से पूरा सहयोग मिलेगा। राहत कार्यों में कोई कमी नहीं होगी। केंद्र सरकार बाढ़ संकट में बिहार के साथ मजबूती से खड़ी है। केंद्रीय मंत्री ने ये बातें बुधवार को मुंगेर और भागलपुर में राहत शिविर के निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से कही। बता दें कि कृषि मंत्री मुंगेर में नौवागढ़ी के उच्च विद्यालय सीताकुंड और भागलपुर में पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में संचालित बाढ़ राहत शिविरों में रह रहे लोगों और बच्चों से संवाद भी किया। संवाद के दौरान राज्य सरकार की व्यवस्था पर प्रभावित लोगों ने संतोष व्यक्त किया। ​केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, बिहार में बाढ़ की स्थिति वाकई भयानक है।...