अररिया, मई 8 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता देश और प्रदेश की राजनीति में अपनी मजबूत पहचान रखने वाला अररिया जिला इस बार सम्राट मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व से वंचित रह जाने के कारण खुद को ठगा-ठगा महसूस कर रहा है। साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु की जन्मस्थली अररिया का राजनीतिक इतिहास बेहद समृद्ध रहा है। इस जिले ने समय-समय पर ऐसे जनप्रतिनिधि दिए हैं, जिन्होंने बिहार ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में भी अपनी अलग छाप छोड़ी है। अररिया की धरती से निकले कई नेताओं ने बड़े मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभालते हुए प्रदेश और देश की सेवा की है। इनमें डूमरलाल बैठा, सरयू मिश्र, तस्लीमुद्दीन, यमुना राम, शांति देवी, रामजी ऋषिदेव, सरफराज आलम, विजय कुमार मंडल तथा शाहनवाज आलम जैसे नेताओं का नाम प्रमुख रूप से लिया जाता है। इन जनप्रतिनिधियों ने मंत्री पद की गरिमा बढ़ाते हुए...