पटना, नवम्बर 21 -- Nitish Cabinet BJP Mantri Vibhag List: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए की नई सरकार के 26 कैबिनेट मंत्रियों के बीच विभागों और मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया है। बीजेपी कोटे से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बिहार में पार्टी के पहले गृह मंत्री बने हैं। नीतीश ने गृह मंत्रालय का जिम्मा सम्राट चौधरी को दिया है। पहले की सरकारों में नीतीश होम मिनिस्ट्री अपने पास ही रखते थे। सुशील मोदी के डिप्टी सीएम कार्यकाल में गृहमंत्री हमेशा नीतीश ही रहे। भाजपा के ही दूसरे उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा भूमि और राजस्व, खान एवं भूतत्व मंत्रालय के मंत्री बनाए गए हैं। पहले की सरकारों में मंत्री रह चुके मंगल पांडेय को स्वास्थ्य और कानून, दिलीप जायसवाल को उद्योग, नितिन नबीन को पथ निर्माण और नगर विकास, सुरेंद्र मेहता को पशु एवं मत्स्य संसाधन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.