कानपुर, अप्रैल 27 -- कानपुर देहात, संवाददाता। भोगनीपुर-गजनेर चौराहे पर वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की खंडित एवं जर्जर हो चुकी मूर्ति के स्थान पर नई भव्य मूर्ति की स्थापना के लिए क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को गंभीरता से लेकर कैबिनेट मंत्री ने पर्यटन एवं संस्कृति विभाग को पत्र प्रेषित किया था। इस पर पर्यटन विभाग ने 6.60 लाख की लागत की मूर्ति की स्थापना के लिए प्रक्रिया पूर्ण रूप से प्रारंभ हो चुकी है। इस पर 1 लाख 65 हजार की धनराशि उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान लखनऊ में जमा कर दी गई है। शेष आवश्यक धनराशि की प्रक्रिया जारी है। यह भी पढ़ें- तालग्राम के प्राचीन पंथ वाली देवी मंदिर के विकास की मांग आगामी दो-तीन महीने में मूर्ति निर्माण का कार्य प्रारंभ होगा। क्षत्रिय सम्राट पृथ्वीराज चौहान सेवा समिति की ओर से कैबिन...