गाजीपुर, दिसम्बर 18 -- गाजीपुर, संवाददाता। शहर के आईटीआई स्कूल के समीप छावनी लाइन स्थित सम्राट ढाबा पर भोजन करने के लिए पहुंचे लोगों को दही में मरा चूहा मिला। जिसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही खाद्य विभाग की टीम ने गुरुवार को छापेमारी की। विभाग के टीम वहां की दुर्व्यवस्था को देखकर दंग रह गई। खाना बनाने वाली जगह पर गंदगी का अंबार मिला। प्याज सहित अन्य सब्जियां बिना धोएं ही बनाने की तैयारी चल रही थी। प्याज धुलते समय बिल्कुल सफाई का ख्याल नहीं रखा गया था। जिसपर सहायक आयुक्त खाद्य रमेशचंद्र पाण्डेय के निर्देश पर मेसर्स न्यू सम्राट ढाबा, खुशहाली नगर छावनी लाइन को भोजन निर्माण और परोसन की अनुमति बाधित कर दी गयी। विभागीय टीम की छापेमारी से ढाबा संचालकों में खलबली मच गयी है। सहायक आयुक खाद्य के निर्देशन में लगातार खाद्य विभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.