नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- बिहार की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाए जाने के भाजपा के ऐलान से पहले ही उपेंद्र कुशवाहा ने उन्हें बधाई दे दी थी, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई थी। यह घटनाक्रम इसलिए भी खास रहा क्योंकि बधाई आधिकारिक घोषणा से करीब 30 मिनट पहले ही दे दी गई थी, जिसने सियासी चर्चाओं को और हवा दे दी। अब आधिकारिक घोषणा के साथ यह साफ हो गया है कि सम्राट चौधरी ही प्रदेश की कमान संभालेंगे। उनके नाम पर मुहर लगने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। हालांकि, ऐलान से पहले आई इस बधाई को लेकर सियासी चर्चाएं अभी भी जारी हैं। बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण बुधवार को होगा। लोकभवन में सम्राट चौधरी को राज्यपाल सैयद अता हसनैन मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। ...