हिन्दुस्तान ब्यूरो, जून 30 -- कुछ समय पहले सम्राट चौधरी सरकार ने 1 जुलाई से बिहार के डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई शुरू किए जाने की बात कही थी। यह फैसला छात्रों के भविष्य को लेकर लिया गया था। लेकिन अब पहली जुलाई से बिहार के 211 नवसृजित डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई शुरू होने पर फिलहाल पेच लग गया है।दरअसल तैयारी पूरी नहीं होने के कारण इन डिग्री कॉलेजों में अभी पढ़ाई शुरू नहीं हो पाएगी। कॉलेजों के संचालन में कई तरह की समस्याएं भी हैं। ऐसे में पहली जुलाई से पढ़ाई शुरू करने की योजना फिलहाल स्थगित कर दी गई है। अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सहमति के बाद ही नई तारीख तय होगी। यह भी कहा जा रहा है कि पढ़ाई शुरू करने के लिए कॉलेज अभी पूरी तरह से तैयार नहीं है। उच्च शिक्षा विभाग इन कॉलेजों में पढ़ाई शुरू कराने की तैयारी अपने स्तर पर कर रहा था। सरकार की घोषणा ...