पटना, मई 20 -- Brand Bihar Initiative: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार ने बिहार की छवि को देश-विदेश में चमकाने के लिए 'ब्रांड बिहार' नाम से एक नई पहल की शुरुआत कर दी है। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के नेतृत्व में इस अभियान को चलाया जाएगा, जिसमें उद्यमी श्रद्धा शर्मा मदद करेंगी। मुख्य सचिव के मातहत इस अभियान से राज्य की पहचान को मजबूती देना, बिहार के बारे में धारणा को बेहतर करना और निवेश के लिए बिहार को शानदार जगह के तौर पर खड़ा कर देना मुख्य लक्ष्य है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए बिहार में आए बदलाव की कहानी को तथ्य और उदाहरणों के साथ दुनिया के सामने आकर्षक तरीके से पेश किया जाएगा, जिससे निवेश और इनोवेशन की बयार राज्य में अवसर की बहार लेकर आए। ब्रांड बिहार राज्य में प्रगति, विकास कार्य, संस्थागत सुधार, उद्यमिता, इनोवेशन, सांस्कृतिक धरोहर ...