पटना, फरवरी 24 -- बिहार विधान परिषद के बजट सत्र के दौरान गृह मंत्री सम्राट चौधरी के बयान से सियासी खलबली मच गई। उन्होंने विपक्ष के सदस्यों को चेतावनी देते हुए कहा कि उनके पास सभी की फाइल है। कौन क्या करता है इसका रिकॉर्ड उनके पास है। वह एक-एक आदमी का इलाज करेंगे। इस पर लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने पलटवार किया है। आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि अगर गृह मंत्री को गिरफ्तार करना है तो कर लें, हम किसी से डरने वाले नहीं हैं। भाई वीरेंद्र ने मंगलवार को विधानमंडल परिसर में मीडिया से बातचीत में सम्राट के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, "वह गृह मंत्री हैं तो निश्चित रूप से सभी विधायकों की फाइल उनके पास है। हमारे (RJD के) 25 और महागठबंधन के 35 विधायक हैं। अगर आपको (सम्राट को) लगता है कि किसी को गिरफ्तार करना है तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.