सम्राट चौधरी ने सड़क पर खुद झाड़ू लगाया, रस्सी खींचकर जगन्नाथ रथ यात्रा शुरू की, पटना में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
हिन्दुस्तान ब्यूरो, जुलाई 16 -- बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचकर रथयात्रा की शुरुआत की। उन्होंने बुद्ध मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर द्वारा आयोजित जगन्नाथ रथ यात्रा कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने आरती के बाद रथ यात्रा मार्ग में खुद झाड़ू भी लगाया। उनके साथ डिप्टी सीएम विजय चौधरी समेत अन्य नेता भी मौजूद रहे। पटना में रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर में जाम की स्थिति भी बन गई। रथयात्रा के दौरान कई लोगों के मोबाइल फोन, पर्स और सोने की चेन आदि की छिनतई भी हुई। इस्कॉन मंदिर प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष रमन मनोहर दास ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पुष्पमाला पहनाकर एवं अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.