नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- Samrat Choudhary News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरवार को पटना साहिब स्थित गुरुद्वारा पहुंचे। उन्होंने तख्त श्री हरिमंदिर जी में मत्था टेक कर हाजिरी लगाई और बिहार की बेहतरी और समृद्धि के मन्नत मांगी। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी से प्रेरणा लेकर बिहार और देश को समृद्ध बनाने के लिए कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को पटना साहिब गुरुद्वारा का दौरा किया, जो सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह से जुड़ा पवित्र स्थल है। उन्होंने कहा कि मैं गुरु गोबिंद सिंह जी से प्रेरित हूं। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनका आशीर्वाद बिहार के लोगों पर बना रहे और राज्य के साथ-साथ देश भी समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़े। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने मुख्यमंत्री का सिरोपा देकर स्वागत किया। इस दौरान प्रबंधन कमेटी के सदस्यों ने उन्...