पटना, जून 10 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम सम्राट चौधरी ने सामाजिक सुरक्षा की पेंशन राशि लाभुकों के उनके खाते में हस्तांतरित की है। इसके लिए पटना में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 1 करोड़ लोगों के खाते में 11-11 सौ रुपये भेजे गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हर हाल में 10 तारीख को पेंशन राशि हर महीने आगे भी जारी होगा और इसे सुनिश्चित किया गया है। DBT के तहत पेंशनधारकों के खाते में राशि भेजी गई है। आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपया करने का ऐलान किया था। सीएम सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि लोगों के खाते में भेजी है।...