पटना, मई 22 -- चेतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधायक चेतन आनंद को राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का सदस्य बनाया है। वह बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे हैं, जो चेतन को मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज बताए जा रहे हैं और जेडीयू नेताओं के खिलाफ बयानबाजी भी कर रहे हैं। दरअसल, सम्राट सरकार ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का पुनर्गठन किया है। इसके उपाध्यक्ष भजापा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा को बनाया गया है। दोनों को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष खुद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी होंगे। वहीं, इसका कार्यकारी अध्यक्ष डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी को बनाया गया है। इस समिति में अध्यक्ष और उपा...