अमरेन्द्र कुमार, जुलाई 7 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज अररिया जिले के दौरे पर होंगे। यहां हरिपुर पंचायत सरकार भवन परिसर में प्रस्तावित जन सहयोग शिविर एवं सभा को लेकर पूरे अनुमंडल में उत्साह का माहौल है। प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं तो दूसरी ओर हजारों स्थानीय लोगों के मन में एक पुरानी और बहुप्रतीक्षित मांग भी फिर से जोर पकड़ने लगी है। यह मांग है फारबिसगंज को जिले का दर्जा देने की। क्षेत्र के लोगों का मानना है कि फारबिसगंज वर्षों से जिले के लिए निर्धारित लगभग सभी आवश्यक मानकों को पूरा करता है। आर्थिक, भौगोलिक, प्रशासनिक, आंतरिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, व्यापार और राजस्व संग्रह जैसे लगभग सभी क्षेत्रों में यह शहर अपनी अलग पहचान बना चुका है। ऐसे में मुख्यमंत्री के आगमन के साथ एक बार फिर लोगों के बीच यह चर्च...