पटना, नवम्बर 21 -- Nitish Ministers Department List: नीतीश कुमार की नई सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। नीतीशु कमार ने पहली बार अपनी सरकार में भाजपा का गृहमंत्री बनाया है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी होम मिनिस्टर बनकर गृह विभाग चलाएंगे। वहीं दूसरे उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को भूमि एवं राजस्व और खनन एवं भूतत्व मंत्रालय मिला है। 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ 26 मंत्रियों ने शपथ ली थी। एनडीए की पिछली सरकार में सम्राट चौधरी के पास वित्त विभाग था। सम्राट चौधरी पहले विधायक रहे हैं लेकिन इस समय विधान परिषद के सदस्य थे। भाजपा में आने के बाद उनका राजनीतिक करियर काफी तेजी से चढ़ा है। बीजेपी ने कोइरी यानी कुशवाहा जाति से आने वाले सम्राट चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष भी बनाया था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.