पटना, अप्रैल 22 -- बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली नई एनडीए सरकार की कैबिनेट बैठक बुधवार शाम को होगी। इसमें मुख्यमंत्री के अलावा दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा एवं बिजेंद्र प्रसाद यादव के अलावा वरीय अधिकारी शामिल होगे। अपनी पहली कैबिनेट बैठक में सम्राट सरकार कई अहम फैसले ले सकती है। सीएम सम्राट चौधरी बुधवार दोपहर को दिल्ली दौरे से लौट गए हैं। पटना लौटने के बाद उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर जाकर मुलाकात भी की। सम्राट कैबिनेट की बैठक बुधवार शाम 6 बजे से पटना स्थित मुख्य सचिवालय के मंत्रिमंडल कक्ष में शुरू होगी। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर सचिव अखिलेश कुमार सिंह ने अधिसूचना जारी कर दी है। बिहार में अभी मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम मिलकर ही सरकार चला रहे हैं। बीते 16 अप्रैल...