मुजफ्फरपुर, अप्रैल 16 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनाए जाने पर एनडीए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गुरुवार को जमकर जश्न मनाया। कल्याणी चौक पर एकत्रित एनडीए नेताओं ने अपने जश्न का इजहार ढोल-नगाड़ों के साथ किया। लोगों के बीच मिठाई बांटकर बिहार के और तेजी से विकास की राह पर अग्रसर होने की कामना की। इसके पहले एनडीए कार्यकर्ता शहर के विभिन्न इलाकों से ढोल नगाड़े की थाप पर नाचते गाते कल्याणी चौक पर एकत्रित हुए। इस क्रम में उन्होंने जगह जगह पटाखे फोड़ अपनी खुशी का इजहार किया। इसकी जानकारी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के जिला संयोजक दिलीप कुशवाहा ने दी। यह भी पढ़ें- नावकोठी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है.। साथ ही, उम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.