बेगुसराय, अप्रैल 17 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के गठन के बाद जिला अधिवक्ता संघ परिसर में अधिवक्ताओं तथा समर्थकों ने एक दूसरे को लड्डू बांटकर खुशियां मनाई। इसका नेतृत्व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भारत सरकार के स्टेंडिंग कांसिल अमरेन्द्र कुमार अमर कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकासशील राज्य की श्रेणी से निकलकर विकसित राज्य में सुमार होगा। सुशासन, समाजिक न्याय पर आधारित तीब्र विकास के साथ प्रशासनिक भ्रष्टाचार, अपराध पर अंकुश लगेगा। मौके पर अधिवक्ताओं में चन्द्रमोहन मिश्र,अरविंद चौधरी, अशोक झा, सतीश कुमार, भागवत आनंद, भाजपा नेता ललन सिंह, महेश रजक, मजदूर नेता सुनील सिंह आदि थे। यह भी पढ़ें- सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनने पर ...