मुंगेर, अप्रैल 16 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। तारापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक एवं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर सीएम के गृह जिले के हर प्रखंड में जश्न का माहौल है। एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिक और ग्रामीणों में भी सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर खुशी का महौल है। लोग पटाखा फोड़कर और अबीर गुलाल के साथ मिठाइयां खिलाकर एक दूसरे को खुले दिल से बधाई दे रहे है। नगर क्षेत्र में भाजपा, जेडीयू, लोजपा (रामविलास), हम सेक्युलर और रालोमो आदि एनडीए के घटक दल से जुड़े कार्यकर्ता काफी खुश है। यह भी पढ़ें- सम्राट चौधरी क़ो मुख्यमंत्री बनने से जिले में जश्न का माहौल विशेष रूप से भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष उत्साह है। नगर अध्यक्ष शिवशंकर चौधरी, तारापुर विधानसभा संयोजक शंभू केशरी,...