सीवान, अप्रैल 18 -- बसंतपुर, एक संवाददाता। बिहार में जनसंघ से लेकर भाजपा तक के लंबे राजनीतिक सफर में पहली बार भाजपा नेता सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में सीवान के पूर्वी जिला कार्यालय, बसंतपुर में गुरुवार की शाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रंजीत प्रसाद ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन की सरकार बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी घटक दलों के सहयोग से विकसित बिहार का सपना जल्द साकार होगा और हर क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य होंगे। जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.