औरंगाबाद, अप्रैल 15 -- फोटो- 15 अप्रैल एयूआर 20 कैप्शन- रफीगंज में जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता व नेता रफीगंज, संवाद सूत्र। बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा व एनडीए कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता एकत्रित होकर उत्साहपूर्वक जश्न मनाया और मुख्यमंत्री को बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लंबे समय बाद भाजपा का मुख्यमंत्री बनने से संगठन में नया जोश और उत्साह आया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कलाली मोड़ पर भी भाजपा एवं एनडीए कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल लगाकर जश्न मनाया और मिठाइयां बांटीं, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री पद का शपथ लेने पर सम्राट चौधरी को बधाई कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीनानाथ विश्व...