प्रधान संवाददाता, मई 23 -- बिहार में सम्राट चौधरी सरकार के मंत्रियों को एस्कॉर्ट का संकट हो गया है। कई मंत्रियों की सुरक्षा के लिए एस्कॉर्ट वाहन उपलब्ध नहीं कराया जा सका है। मुख्यालय ने उन 12 मंत्रियों की लिस्ट संबंधित रेंज के आईजी व डीआईजी को 15 मई को भेजी है जहां उक्त मंत्रियों का विधानसभा क्षेत्र है। मुख्यालय ने यह भी साफ कर दिया है कि पटना स्थित पुलिस परिवहन मुख्यालय में वर्तमान में योग्य एस्कॉर्ट वाहन उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में संबंधित जिलों से पुलिस परिवहन मुख्यालय को मंत्रियों के लिए चालक सहित अच्छे हालात के एस्कॉर्ट वाहन उपलब्ध कराने को कहा गया है। जिन रेंज को लिखा गया है उनमें भागलपुर, तिरहुत, मुंगेर, मिथिला, शाहाबाद, कोसी, सहरसा, चंपारण और सारण शामिल हैं। मुख्यालय ने यह भी कहा है कि सिर्फ दरभंगा जिले से ही चालक सहित एस्कॉर्ट वाहन ...