सीवान, सितम्बर 30 -- सीवान। पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार सरकार द्वारा कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर उठाए जा रहे कदमों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि सरकार अपराध और अवैध गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम कर रही है। छोटी-बड़ी घटनाओं की समीक्षा और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश से सरकार की गंभीरता स्पष्ट होती है। डॉ. सिंह ने कहा कि जमुई की घटना के बाद त्वरित जांच और कार्रवाई सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाती है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि अपराधी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, वह कानून से बच नहीं सकता। उन्होंने कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती और उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। सूचना तंत्र को मजब...