छपरा, अप्रैल 14 -- छपरा, एक संवाददाता। बिहार में नए राजनीतिक परिदृश्य के बीच सम्राट चौधरी के नेतृत्व पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बिहार एक समृद्ध राज्य के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी युवा, ऊर्जावान और दूरदर्शी नेता हैं, जो विकास को नई दिशा देने में सक्षम हैं। सीग्रीवाल ने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अनुभव और मार्गदर्शन भी उन्हें मिलता रहेगा जिससे शासन और प्रशासन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों नेताओं के अनुभव और नेतृत्व के समन्वय से राज्य में विकास कार्यों की गति तेज होगी। यह भी पढ़ें- विकास का वादा, नीतीश का खास जिक्र; पहले भाषण में क्या बोले बिहार के नए 'सम्राट' उन्होंने कहा कि बिहार में बुनियादी ढांचे, शि...