पटना, सितम्बर 25 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आधिकारी सोशल मीडिया हैंडल से जमुई कांड की नाबालिग पीड़िता का फोटो पोस्ट करने के मामले में एफआईआर हो गई है। पटना के सचिवालय थाना में शुक्रवार को केस दर्ज किया गया है। इसमें सम्राट के दफ्तर के एक कर्मचारी को आरोपी बनाया गया है। सचिवालय थाना की एसआई अमिता कुमारी की शिकायत पर सीएम सचिवालय में तैनात आशुलिपिक (स्टेनोग्राफर) सागर प्रसाद पर पॉक्सो एक्ट समेत अन्य अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल, जमुई जिले में बीते दिनों सरेआम हवसी गुंडों के उत्पीड़न की शिकार हुई नाबालिग छात्रा ने परिवार के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से गुरुवार को मुलाकात की थी। पटना स्थित सीएम आवास में हुई इस मुलाकात की तस्वीर सीएम के सोशल मीडिया हैंडल पर रात में पोस्ट कर दी गई। हालांकि, फोटो को कुछ ही मिनटों मे...