पटना, अप्रैल 14 -- Samrat Choudhary Cabinet Bihar Ministers: बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कैबिनेट में कौन-कौन मंत्री होंगे, इस पर अटकलें चलने लगी हैं। नए मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट का शपथ ग्रहण बुधवार को होगा। पहली बार राज्य में भारतीय जनता पार्टी का सीएम बनेगा। नई सरकार में पहली बार नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड से डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। नीतीश के बेटे निशांत कुमार का नाम डिप्टी सीएम के लिए चल रही थी, लेकिन कहा जा रहा है कि अभी वे इस पद के लिए राजी नहीं हैं। ऐसे में जदयू से एक या दो वरीय नेताओं को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। सम्राट की नई कैबिनेट में भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हम और रालोमो से कौन-कौन मंत्री बन सकता है, इसकी संभावित सूची नीचे दी जा रही है। एनडीए नेताओं से अब तक मिली जानकारी के अनुसार नई सरकार ...