पटना, अप्रैल 14 -- बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार बनने से पहले ही प्रशासनिक रूप से बड़ी कार्रवाई हुई है। बीते सवा महीने से हड़ताल कर रहे सीओ और आरओ पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने एक साथ 41 अंचल एवं राजस्व अधिकारियों को सस्पेंड करने का आदेश निकाल दिया। इससे हड़ताली सीओ एवं आरओ के बीच हड़कंप मच गया। विभागीय मंत्री रहे विजय सिन्हा पूर्व में कई बार हड़ताल कर रहे अधिकारियों को निलंबन, सेवा टूट और प्रमोशन रोकने की चेतावनी दे चुके हैं। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से सोमवार देर रात को 41 अधिकारियों को निलंबित करने के अलग-अलग आदेश निकाले। निलंबित अधिकारियों में अधिकतर अचंलाधिकारी हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी अधिकारी हड़ताल में शामिल हैं और इनके अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर जाने से विभागीय काम प्रभावित हो रहे ...