पटना, जनवरी 5 -- बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी का नाम लेकर एक युवक की पिटाई के वायरल वीडियो मामले में पटना पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। घटना कंकड़बाग स्थित विशाल मेगा मार्ट में 31 दिसंबर की रात को हुई थी। मॉल में समान आपूर्ति करने वाले रशीद इकबाल और सफाई कर्मी गौरव गिरी ने घटना को अंजाम दिया था। वायरल वीडियो में लाल रंग का हुडी पहने एक युवक को काले रंग का ब्लेजर पहने एक शख्स पीट रहा है। आपको बता दें वायरल वीडियो 54 सेकेंड का है, जिसमें पिटाई करने वाला कहता है कि तुम्हारा हाथ काट देंगे। हम बीजेपी के विरोधी (एंटी) हैं। उस कमरे में कुछ और लोग बैठे हुए हैं। युवक की पिटाई होने पर वहां बैठे लोग कुछ नहीं कर रहे हैं जबकि युवक हाथ जोड़कर खड़ा है। पिटाई करने वाला शख्स उसके हाथ की ऊंगली काटने की धमकी भी दे रहा है। वह ...