पटना, मार्च 6 -- उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को एक अणे मार्ग जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। उपमुख्यमंत्री करीब आधे घंटे तक वहां रहे। नई सरकार के गठन की कवायद के बीच दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। वहीं, थोड़ी देर बाद उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी सीएम आवास पहुंच कर नीतीश कुमार से बात की। इस दौरान जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी वहां मौजूद थे। हालांकि, इन मुलाकतों के बीच किन-किन मुद्दों पर बातें हुई हैं, इसको लेकर सभी नेता अभी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.