कार्यालय संवाददाता, मार्च 24 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैमूर जिले के नौघरा में समृद्धि यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में अचानक भाषण रोक दिया। सीएम मंच पर मौजूद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान के पास पहुंच गए। नीतीश ने दोनों के कंधों पर हाथ रखा और बोले- आप दोनों बहुत आगे बढ़िएगा। इस दौरान डिप्टी सीएम जहां हाथ जोड़े खड़े दिखे, वहीं मंत्री जमा खान लोगों का अभिवादन कर करने लगे। मुख्यमंत्री ने भीड़ में शामिल लोगों से पूछा- बोलिए, ठीक रहेगा ना। भीड़ से हां की आवाज आई। फिर मुख्यमंत्री दोबारा माइक पर आए और कार्यक्रम को संबोधित करने लगे। दरअसल, नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं और अगले महीने बिहार को नया मुख्यमंत्री मिलेगा। समृद्धि यात्रा के दौरान वे लगातार सम्राट और अन्य नेताओं के कंधे पर हाथ रख तवज्जो दे...