पटना, नवम्बर 10 -- भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह फिर चर्चा में हैं। इस बार अक्षरा सिंह ने जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा से पटना में मुलाकात की है। इस मुलाकात ने राजनीतिक हलचल बढ़ाई है। अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि अक्षरा सिंह जेडीयू से अपने राजनीतिक करियर का आगाज कर सकती हैं। हालांकि, इन बातों को लेकर कोई आधिकारी पुष्टि नहीं है और यह भी कयासबाजी ही है। इस मुलाकात के दौरान अभिनेत्री अक्षरा सिंह के पिता भी मौजूद थे। संजय झा ने भोजपुरी अभिनेत्री से इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर की है। अक्षरा सिंह से मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए जद(यू) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'आज पटना स्थित आवास पर भोजपुरी एवं हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह जी ने अपने पिताजी के साथ शिष्ट...