औरैया, अप्रैल 10 -- अजीतमल, संवाददाता। नगर अटसू में शुक्रवार को सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में सर्व समाज की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे आयोजन भव्य रूप ले सका। कार्यक्रम का संचालन प्रभाकर कुशवाहा ने किया, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी अर्जित कुशवाहा नगर अध्यक्ष, सपा अटसू, शिवम कुशवाहा सभासद, श्याम नगर और पिंटू कुशवाहा सभासद, नवीन नगर वार्ड ने संभाली। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए अतिथियों ने भाग लेकर सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथियों में स्वदेश प्रकाश पोरवाल चेयरमैन प्रतिनिधि, विशंभर सिंह कुशवाहा पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि, प्रेम चंद्र शाक्य जिला अध्यक्ष, जन अधिकार पार्टी, रमाकांत राजपूत प्रदेश महासचिव, लोधी अवंती बाई फाउंडेशन, अनुराग राजपूत...