बदायूं, अप्रैल 15 -- चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की 2371वीं जयंती पर समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन डॉ. बीपी मौर्य और समाजसेवी मुकेश चंद्र मौर्य ने किया। समारोह के दौरान भाषण प्रतियोगिता और संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं के समापन के बाद विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। माध्यमिक शिक्षा संघ के जिला अध्यक्ष मुन्नालाल शाक्य , सपा नेता उदयवीर सिंह शाक्य, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य , जिला अध्यक्ष रामेश्वर शाक्य, राकेश शाक्य, सुनील शाक्य, कुमकुम शाक्य, अनीता शाक्य, मुन्नालाल शाक्य, सीएल शाक्य, छत्रपाल शाक्य सहित शाक्य, मौर्य, सैनी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.